पठानकोट: मामून पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में सैनिक पर मामला दर्ज किया है। डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी सैनिक की पहचान जसतेज सिंह के रूप में हुई है, जो इन दिनों मामून कैंट में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मामी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसकी नाबालिग भांजी कुछ दिनों के लिए छुट्टियों के चलते उनके घर आई हुई थी तथा बच्चों के साथ खेल रही थी।
इसी दौरान उक्त आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने क्वार्टर में ले गया तथा उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसकी भांजी किसी प्रकार आरोपी के चंगुल से बचकर निकल भागी तथा अपने साथ घटी घटना संबंधी उसे सूचित किया।

Source: http://punjab.punjabkesari.in