दिल्ली: शराब पीने के लिए नहीं मिला पानी तो बेटे ने ली 75 वर्षीय पिता की जान
दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। यह मामला साउथ-वेस्ट दिल्ली के बिंदापुर इलाके का है जहां पर शुक्रवार को नशे में धुत 40 वर्षीय चेतन ने शराब के लिए पानी न मिलने के कारण अपने 75 साल के पिता रामकुमार की हत्या कर दी। पुलिस ने चेतन पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस दिन इस वारदात को अंजाम दिया गया उस दिन पेशे से ई-रिक्शा चलाने वाला चेतन रात को 10 बजे घर आया और अपने कमरे में बैठकर शराब पीने लगा।




चेतन की 14 साल की बेटी इस केस में मुख्य गवाह है। चेतन ने अपनी बेटी तो कमरे में बुलाया और पानी लाने को कहा लेकिन उसकी बेटी ने उससे कहा कि घर में पानी नहीं है। इसके बाद चेतन अपने पिता के कमरे में गया और उसपर चिल्लाने लगा। तबियत खराब होने के कारण रामकुमार पानी का टैंक नहीं भर पाया जिसके कारण चेतन गुस्से में आ गया और अपने पिता को डंडे से पीटने लगा। पड़ोसियों को चेतन के चिल्लाने और रामकुमार के रोने की आवाज आ रही थीं लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि कोई जाकर रामकुमार को बचा सके और जो उसे बचाने के लिए आया तो चेतन ने उसे धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद चेतन ने रामकुमार को इतना पीटा की उसने वहीं पर दम तोड़ दिया।




पुलिस अधिकारी ने बताया कि एमटीएनएल में लाइन मेन का काम करने वाले रामकुमार के पास खुशी राम पार्क में दो घर हैं जिनमें से एक में रामकुमार रहता था और दूसरे में उसका बेटा चेतन। रामकुमार की बीवी का निधन हो चुका है और चेतन की बीवी उसे छोड़कर जा चुकी है। चेतन चाहता था कि वह अपने पिता से दोनों घरों को अपने नाम करा ले लेकिन रामकुमार अपना घर उसके नाम नहीं करना चाहता था जिसके बाद वह आए दिन अपने पिता को पीटने की धमकी देता रहता था। वहीं इस मामले में पड़ोसियों ने पुलिस को बयान दिया कि दो दिन से पूरे एरिया में पानी की किल्लत है जिस वजह से सबको परेशानी हो रही है। ऐसे में जब पानी की सप्लाई ही नहीं हुई तो रामकुमार पानी का टैंक कैसे भरता।
Source: jansatta.com



Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.