केरल: अनाथालय की 6 नाबालिग लड़कियों से दो महीने तक रेप, पांच आरोपी हिरासत में
केरल के वायानाड जिले में एक अनाथालाय की छह नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी पिछले दो महीनों से लड़कियों से रेप कर रहे थे। हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की खबर के अनुसार एक स्‍थानीय व्‍यक्ति ने एक लड़की को दुकान से रोते हुए बाहर जाते देखा तो उसने पुलिस को इत्‍तला दी। बताया जाता है कि आरोपी ललचा कर लड़कियों को ले जाते थे और उनसे दुष्‍कर्म करते थे। सभी पीडि़त लड़कियों की उम्र 14-16 साल के बीच हैं।
Source: jansatta.com



Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.