
ग्वालियर। रात को पति ने मारपीट की तो पत्नी थाने पहुंच गई। पति को पुलिस ने थाने में बिठा लिया। उसके बाद छोड़ भी दिया। सुबह पत्नी घर में फांसी पर लटकी मिली। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को फांसी पर लटकाकर मर्डर किया और सुसाइड का रूप दे दिया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह है मामला.....
-जनकगंज इलाके के संजय नगर में राजेश राठौर अपनी पत्नी हेमलता के साथ रहता है। राजेश कई बार पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है।
-शुक्रवार की शाम को भी राजेश ने हेमलता की पिटाई की तो वह सीधे थाने गई और शिकायत करके पति को थाने में बिठवा दिया।
-रात को ही हेमलता के कहने पर राजेश को पुलिस ने छोड़ दिया। शनिवार की सुबह हेमलता घर में फांसी पर लटकी मिली और राजेश गायब मिला।मायके का आरोप मर्डर किया गया
-हेमलता की मौत की खबर मायके में पहुंची और वे तुरंत उसकी ससुराल पहुंच गए। मायके वालों का कहना था कि हेमलता की हत्या की गई है।
-हंगामे की खबर सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हेमलता के शव की जांच करना शुरू कर दी। हेमलता के मामा जनार्दन सिंह ने बताया कि राजेश ने मर्डर करके सुसाइड को रूप दिया है।
-पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया और हेमलता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति राजेश की भी तलाश की जा रही है।
dainikbhaskar.com
