![पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे अमरिंदर सिंह, राहुल गांधी पहुंचे](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiyjTHqumn7_1JWsldCCxITjImU3Gnn98LT_NMH82wHqWbzxE9WQ859KHEJIcrCsbGKa_6FWSoLxoZjYNHvMBg4SOmY1OMm3wK_qkHH9NMrIfKBkTGOOV5FzhluO4zMsR6ujhAMSh2ZoMaa/s72-c/img1140207017_1_1.jpg)
loading...
पंजाब में दस साल बाद कांग्रेस को अपने नेतृत्व में जीत दिलाने वाले अमरिंदर सिंह गुरुवार को एक सादा समारोह में राज्य के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 11 मार्च को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दिन 75वां जन्मदिन मनाने वाले सिंह शुरुआत में नौ मंत्रियों को सरकार में शामिल कर सकते हैं। बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। राज्य में अधिकतम 18 मंत्री बनाये जा सकते हैं। कांग्रेस के विधानसभा में 77 विधायक हैं।
पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर राजभवन में सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। मनोनीत मुख्यमंत्री ने मितव्ययता के उपाय के तौर पर सादा समारोह में शपथ ग्रहण करने का फैसला लिया है। पंजाब कांग्रेस ने मंगलवार को कहा था, ‘जब पंजाब के राज्यपाल वी पी बदनौर राज भवन में बृहस्पतिवार की सुबह अमरिंदर सिंह को राज्य के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायेंगे तो शपथ ग्रहण समारोह में कोई तड़क भड़क नहीं होगी।’ सिंह ने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
10.15 AM: कांग्रेस उपाध्य राहुल गाँधी और मनमोहन सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे
10.10 AM: राज बब्बर भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद
10.05 AM: शपथ समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे हैं।
Source: jansatta.com
Source: jansatta.com
loading...