हनुमान जी से जुड़े हुए टोटके
कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहिं पार - यानी कलियुग में केवल हनुमान जी के नाम मात्र से ही व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान राम ने भक्तों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए हुनमान जी को इस पृथ्वी लोक में वास करने के लिए कहा था। तभी से हनुमान जी कलियुग में सहाय हुए हैं।
निरोगी काया का आशीर्वाद
बड़े से बड़ा कष्ट और विपत्ति हनुमान जी का नाम लेने मात्र से ही दूर हो जाती हैं। उनकी उपासना से निरोगी काया का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही संकटमोचन हनुमान शक्ति, शांति, बुद्धि और भक्ति के भी देवता है।
पवित्रता से करें पूजन
हनुमान जी प्रसन्न हो तो शनि देव भी स्वत: प्रसन्न होते हैं। इसलिए शनि को मनाने के लिए हनुमान जी को भी पूजा जाता है। हनुमान जी का पूजन बड़ी ही पवित्रता के साथ करना चाहिए।
समृद्धि प्राप्ति के लिए
धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन रात में सोने से पहले हनुमान जी के सम्मुख सरसों के तेल का मिट्टी का दीपक जलायें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
बाधा रहित होगा धन आगमन मार्ग
धन आगमन मार्ग को बाधारहित करने के लिए रामायण या श्रीरामचरित मानस का पाठ करें या रोजाना इनके दोहे पढ़ें। साथ ही प्रतिदिन हनुमान जी को धूप-अगरबत्ती व फूल अर्पित करें।
विरोधी शांत रहेंगे
हनुमान जी का फोटो अपने घर या पूजा के स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि हनुमान जी दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए दिखाई दें। यह उपाय आपके विरोधियों को शांत कर, धन देगा।
मनोकामना पूर्ति के लिए
किसी विशेष पर्व या तिथि या हनुमान जयंती के दिन आप हनुमान जी का विशेष श्रृंगार करें। इस उपाय को करने से संकटमोचन आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे।
दुखों से मुक्त होगा जीवन
मंगलवार या शनिवार को पीपल के 11 पत्ते लेकर साफ जल से धो लें। इन पत्तों पर चंदन या कुमकुम से प्रभु श्रीराम का नाम लिखें। इसके बाद हनुमान जी के मंदिर जाएं और उन्हें ये पत्ते अर्पित कर दें। ऐसे करने से जीवन दुखों से मुक्त होगा।
हमेशा रहेगी हनुमान जी की कृपा
प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को नजदीकी मंदिर में जाकर हनुमान जी को बनारसी पान अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन में हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी।
कष्टों से मिलेगा छुटकारा
हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी का विधिवत पूजन करने से सभी प्रकार के कष्ट और क्लेश दूर हो जाते हैं। इसके अलावा कुंडली में मंगल और शनि के अशुभ प्रभाव भी दूर हो जाते हैं।
धन लाभ प्राप्ति के लिए
एक नारियल पर सिंदूर, मौली, अक्षत (चावल) अर्पित कर पूजर करें। पूजन करने के बाद इस सामग्री को नजदीकी हनुमान मंदिर में चढ़ा आएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही धन लाभ प्राप्त होगा।
परीक्षा में सफलता के लिए
सिंदूर और चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान जी को लाल लंगोट अर्पित करें। यह उपाय छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्रदान करता है।
हनुमान जी को खुश करने के लिए
बंदरों को चने खिलाने से हनुमान जी आपके ऊपर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी के प्रसन्न होने पर आपको सभी दुखों से छुटकारा मिलता है और आपका हर काम आसानी से बन जाता है।
गंभीर रोगों से राहत पाने के लिए
यदि आपके किसी परिचित को गंभीर रोग हैं तो हनुमान जी की मूर्ति का सिंदूर लेकर सीता जी के चरणों में लगाएं। फिर माता सीता से एक श्वास में अपनी मनोकामना का निवेदन करते हुए भक्ति पूर्वक प्रमाण कर वापस आ जाएं। हनुमान जी की कृपा से रोग जल्द ही ठीक हो जाएगा।
Source; http://hindi.speakingtree.in