
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो जारी है. रोड शो में पीएम 15 किमी की दूरी तय करेंगे. 250 से ज्यादा जगहों पर उनके स्वागत की तैयारी है. छतों से फूलों की बारिश हो रही है. पीएम मोदी ओपेन कार में हैं. खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. इतना ही नहीं वह इसका भी ध्यान रख रहे है कि उन्हें देखने आये लोगों को दिक्कत ना हो, सुरक्षा में तैनात जवानों को वह सीधे निर्देश दे रहे हैं कि लोगों को उनसे दूर ना किया जाए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस पहुंचे हैं. आज पीएम मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रम है. काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. काशी पहुंचने के बाद उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
Source: http://www.prabhatkhabar.com
Source: http://www.prabhatkhabar.com
