शाम के समय भूल कर भी मत करना ये काम.......
  • कहा जाता है कि शाम के समय कुछ ऐसे काम हैं जो वर्जित हैं और इन्हें करने से देवता रूठ जाते हैं। जिसमें सोने से लेकर पढ़ाई करना भी शामिल है। आज हम हम आपको उन्हीं कामों के बारे में बता रहे हैं जो कि मान्यताओं के अनुसार शाम के वक्त नहीं किया जाना चाहिए। आगे की स्लाइड्स में देखें ऐसे काम जो शाम के समय नहीं करने चाहिए। 
  • तुलसी के पास दीपक जलाएं, लेकिन जल न चढ़ाएं: रोज शाम को तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी में जल चढ़ाने के लिए सुबह का समय श्रेष्ठ रहता है। शाम के समय तुलसी में न तो जल चढ़ाना चाहिए और ना ही पत्ते तोड़ना चाहिए। शाम को तुलसी को छूना भी नहीं चाहिए।
  •   शाम को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए: ध्यान रखें कि शाम को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर घर से सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और घर में दरिद्रता आती है। शाम से पहले ही घर साफ कर लेना चाहिए।
  •  बुराई और चुगली न करें: दूसरों की बुराई करना या चुगली करना भी पाप ही है। इस काम से हमेशा बचना चाहिए। विशेष रूप से शाम के समय किसी बुराई या चुगली न करें। कुछ लोगों को दूसरों की बुराई करने में आनंद मिलता है, लेकिन ऐसा करने से हमें कोई लाभ नहीं मिलता है, बल्कि समाज में हमारी ही इज्जत कम होती है।
  •  सोना नहीं चाहिए: शाम को सोना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। जो लोग शाम को नियमित रूप से सोते हैं, वे मोटापा का शिकार हो सकते हैं। जो लोग बीमार हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्त्री गर्भवती है, वह शाम के समय सो सकती है। स्वस्थ लोगों को शाम को सोना नहीं चाहिए, वरना आलस्य बढ़ेगा। जिन घरों में लोग शाम को सोते हैं, वहां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं।
  •  क्रोध न करें: जो लोग बहुत अधिक गुस्सा करते हैं, वे खुद के स्वास्थ्य को तो नुकसान पहुंचाते हैं, साथ ही दूसरों को भी दुख देते हैं। कभी-कभी क्रोध में ऐसी बातें भी कह दी जाती हैं, जिनसे परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं। किसी भी प्रकार क्रोध को काबू कर लेना चाहिए। क्रोध करेंगे तो घर में अशांति बढ़ जाएगी। शाम को लक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और ऐसे में हमारे घर में अशांति होगी तो लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाएगी।
Source: news18india.com



Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.