इंजीनियर की हत्या के बाद , भारतीय मूल के व्यवसायी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या: अमेरिका
लैंसेस्टर: अमेरिका के कनसास में कुछ दिन पहले एक भारतीय इंजीनियर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और ख़बर आ रही है. बताया जा रहा है कि भारतीय मूल के व्यवसायी की उनके साउथ कैरोलीना के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार की रात, हर्निश पटेल ने रात 11:24 अपनी दुकान बंद की थी और इसके ठीक दस मिनट बाद लैंसैस्टर में पटेल के घर के बाहर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. पटेल की यह हत्या, ट्रंप के उस बयान के दो दिन बाद हुई है जिसमें उन्होंने कनसास बार में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या को 'घृणा और बुराई से भरा कृत्य' बताया था.

उधर लैंसेस्टर की पुलिस को नहीं लगता कि यह घृणा अपराध का मामला है और जांच शुरू कर दी गई है. इलाके के काउंटी शेरीफ ने कहा है कि ' यह अपराध रंगभेद से प्रेरित होकर किया गया है मुझे इसकी कोई वजह नहीं दिखती.'
 Source : https://khabar.ndtv.com



Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.