
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव में किसकी जीत पक्की होगी और किसकी हार होगी यह थोड़ी देर बाद साफ होता चला जाएगा. सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है. उत्तर प्रदेश में शुरू से बीजेपी आगे चल रही है, वहीं समाजवादी पार्टी दूसरे और मायावती की पार्टी बीएसपी तीसरे नंबर पर चल रही है. अभी तक के रूझानों में बीजेपी बड़े अंतर से आगे चल रही है. वहीं पंजाब में कांग्रेस भी रूझानों के मुताबिक बहुमत के करीब पहुंच गई है. पंजाब में अकाली दल-बीजेपी गठबंधन दूसरे और आप तीसरे नंबर पर चल रही है.
उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. यहां बीजेपी पहले और कांग्रेस दूसरे नंबर है. वहीं मणिपुर का हाल भी कुछ ऐसा ही है. यहां भी कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
यूपी में रूझानों के मुताबिक बीजेपी को मिल रहे पूर्ण बहुमत से साबित हो गया है कि राज्य में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को पास कर दिया है. प्रदेश में जनादेश समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ गया है. वहीं, मायावती का प्रदर्शन भी सबसे खराब रहा है. मायावती रैलियों में मोदी के नोटबंदी के फैसले पर उनपर निशाना साधती रही हैं.
Source: http://abpnews.abplive.in
Source: http://abpnews.abplive.in
loading...
