कर्नाटक: टोल बूथ पर कर्मचारी ने 40 रुपए की जगह डेबिट कार्ड से काट लिए 4 लाख, फिर कैश में लौटाने पड़े 3,99,960 रुपए

कर्नाटक में कोच्ची-मुंबई नेशनल हाईवे पर बने एक टोल पर कर्मचारी ने एक डॉक्टर के अकाउंट से 40 रुपए काटने की जगह 4 लाख रुपए उड़ा दिए। घटना शनिवार रात 10.30 बजे उडुपी के पास स्थित गुंडमी टोल गेट की है। यह टोल गेट उडुपी से 18 किमी दूर स्थित है। अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मैसूर के रहने वाले डॉक्टर राव अपनी कार से मुंबई जा रहे थे। रात करीब 10.30 बजे उन्होंने टोल कर्मचारी को 40 रुपए का टोल काटने के लिए अपना डेबिट कार्ड दिया था।
टोल कर्मी ने कार्ड स्वाइप करने के बाद डॉक्टर को पैसे कटने की रसीद भी दी। लेकिन डॉक्टर को जैसे की 4 लाख रुपए कटने का मैसेज मिला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत टोल स्टाफ को इस गलती के बारे में बताया, लेकिन दो घंटे तक डॉक्टर की कोशिश के बावजूद भी टोल कर्मी ने इससे इंकार करता रहा। इसके बाद डॉक्टर राव 5 किमी दूर कोटा पहुंचे और रात को 1 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ वापस टोल पर पहुंचे।
अंत में टोल बूथ कर्मी ने अपनी गलती स्वीकार की और चेक के जरिए पूरा अमाउंट वापस करने की बात कही। हालांकि डॉक्टर ने जोर दिया कि उन्हें पूरी पैसा कैश में चाहिए। इसके बाद टोल स्टाफ ने कलेक्शन कंपनी के सीनियर अधिकारी से बात की और शाम 4 बजे तक 3 लाख 99 हजार 960 रुपए का बंदोबस्त कराया। पुलिस ने बताया कि इस टोल पर हर दिन करीब 8 लाख रुपए का कलेक्शन हो जाता है।
Source: jansatta.com
loading...

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.