पंजाब चुनाव: ओपिनियन पोल्स में अकाली-भाजपा सत्ता से बाहर, जानें 2012 में किस सीट पर कौन रहा था विजेता
पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कड़ी टक्कर देते बताए जा रहे हैं। पिछले विधान सभा चनाव में पंजाब की कुल 117 विधान सभा सीटों  में से अकाली दल को 56 और उसकी सहयोगी भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिली थी। 68 सीटें जीतकर अकाली-भाजपा गठबंधन ने राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनायी। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस को 2012 में 46 सीटों पर ही जीत मिल सकी और वो सत्ता में वापसी नहीं कर सकी। पंजाब विधान सभा 2012 के चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत मिली थी।
पंजाब में कई दशकों से सत्ता की लड़ाई मुख्यतः अकाली दल और कांग्रेस के बीच रही है लेकिन साल 2012 में बनी आम आदमी पार्टी ने 2014 के लोक सभा चुनाव में चार सीटों पर जीत हासिल करके पूरे देश को चौंका दिया था। संसदीय चुनाव में आप ने देश में सबसे पहले पंजाब में खाता खोलकर खुद को राज्य की राजनीति में नए खिलाड़ी के तौर पर पेश कर दिया था। दिल्ली में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने के बाद आप ने पंजाब और गोवा विधान सभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वहीं कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में चुनाव लड़ा है। माना जा रहा है कि सत्ताविरोधी आक्रोश का असर अकाली-भाजपा के प्रदर्शन पर पडे़गा जिसका लाभ कांग्रेस और आप को मिलेगा। बहरहाल, साल 2017 के चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे। इससे पहले आइए हम आपको बताते हैं कि 2012 में पंजाब की किस विधान सभा से कौन विजेता और उपविजेता रहा था।
क्रमांक- विधान सभा सीट- विजेता प्रत्याशी(पार्टी)- निकटतम प्रतिद्वंद्वी (पार्टी)




1- सुजानपुर – दिनेश सिंह (भाजपा)- नरेश पुरी (निर्दलीय)
2- भोआ (एससी)- सीमा कुमारी (भाजपा)- बलबीर राम (कांग्रेस)
3- पठानकोट- अश्विनी कुमार शर्मा (भाजपा) रमन भल्ला (कांग्रेस)
4- गुरदास पुर- गुरबचन सिंह बाब्बेहाली (अकाली)- रमन बहल (कांग्रेस)
5- दीना नगर (एससी)- अरुणा चौधरी (कांग्रेस)- बिशन दास (भाजपा)
6- कादियान – चरणजीत कौर बाजवा (कांग्रेस)- सेवा सिंह शेखवान (अकाली)
7- बटाला – अश्वनी शेखरी (कांग्रेस)- लखबीर सिंह लोधी नांगल (अकाली)
8- श्री हरगोविंदपुर (एससी)- देस राज धुग्गा (अकाली)- बलविंदर सिंह लड्डी (कांग्रेस)
9- फतहगढ़ चुरियां- त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा (कांग्रेस)- निर्मल सिंह काहलों (अकाली)
10- डेरा बाबा नानक- शुखजिंदर सिंह (कांग्रेस)- सुच्चा सिंह (अकाली)
11- अजनाला- बोनी अमरपाल सिंह अजनाला (अकाली)- हरप्रताप सिंह अजनाला (कांग्रेस)
12- राजा सनसी- सुखबिंदर सिंह सरकारिया (कांग्रेस)- वीर सिंह लोपोके (अकाली)
13- मजीठा- बिक्रम सिंह मजीठिया (ई) (अकाली)- सुखजिंदर राज सिंह (लाली) (कांग्रेस)
14- जनदियाला (एससी)- बलजीत सिंह जलाल उसमा (अकाली)- सार्दुल सिंह बनदाला (कांग्रेस)
15- अमृतसर उत्तरी- अनिल जोशी (भाजपा)- करमजीत सिंह रिंटू (कांग्रेस)
16- अमृतसर पश्चिम (एससी)- राज कुमार (ई) (कांग्रेस)- राकेश गिल (भाजपा)
17- अमृतसर सेंट्रल – ओम प्रकाश सोनी (ई) (कांग्रेस)- तरुण चुग (भाजपा)
18 अमृतसर पूर्वी- नवजोत सिंह सिद्धू (ई/डब्ल्यू) (भाजपा)- सिमरप्रीत कौर (निर्दलीय)
19- अमृतसर दक्षिणी- इंदरबीर सिंह बोलारिया (ई) (अकाली)- जसबीर सिंह गिल (डिम्पा) (कांग्रेस)
20- अटारी (एससी) गुलजार सिंह रानिके (ई) (अकाली)- तारसेम सिंह डीसी (कांग्रेस)
21- तरन तारन- हरमीत सिंह संधू (अकाली)- डॉक्टर धरमबीर अग्निहोत्री (कांग्रेस)
22- खेम करन – विरसा सिंह (अकाली)- गुरचेत सिंह (कांग्रेस)
23- पट्टी- आदेशप्रताप सिंह कैरों (अकाली)- हरमिंदर सिंह गिल (कांग्रेस)
24- खदूर साहिब (रमनजीत सिंह सिक्की (कांग्रेस)- रंजीत सिंह ब्राह्मनपुरा (अकाली)
25- बाबा बकाला (एससी)- मंजीत सिंह मन्ना मियांविंड (ई) (अकाली)- रंजीत सिंह (छज्जावादी) (कांग्रेस)
26- भोलाथ – बीबी जागिर कौर (अकाली)- सुखपाल सिंह (कांग्रेस)
27- कपूरथला राणा गुरजीत सिंह (कांग्रेस)- सरबजीत सिंह मक्कार (अकाली)
28- सुल्तानपुर लोधी- नवतेज सिंह (कांग्रेस)- उपिंदरजीत कौर (अकाली)
29- फगवाड़ा (एससी)- सोम प्रकाश (भाजपा)- बलबीर कुमार सोढ़ी (कांग्रेस)
30- फिल्लौर (एससी)- अविनाश चंदर (अकाली)- संतोष सिंह चौधरी (कांग्रेस)
31- नकोदर- गुरप्रताप सिंह वडाला (अकाली)- अमरजीत सिंह समरा (कांग्रेस)
32- शाहकोट- अजीत सिंह कोहर (अकाली)- कर्नल सीडी सिंह कम्बोज (कांग्रेस)
33- करतारपुर (एससी)- सरवन सिंह (अकाली)- चौधरी जगजीत सिंह (कांग्रेस)
34- जालंधर पश्चिमी (एससी)- चुन्नी लाल भगत (भाजपा)- सुमन कायपी (कांग्रेस)
35- जालंधर सेंट्रल- मनोरंजन कालिया (भाजपा)- राजिंदर बेरी (कांग्रेस)
36- जालंधर उत्तरी- केडी भंडारी (भाजपा) अवतार हेनरी (कांग्रेस)
37- जालंधर कैंट- परगट सिंह (अकाली)- जगबीर सिंह बरार (कांग्रेस)
38- आदमपुर (एससी)- पवन कुमार टीनू (अकाली)- सतनाम सिंह कैंथ (कांग्रेस)
39- मुकेरियां – रजनीश कुमार (निर्दलीय)- अरुणेश कुमार (भाजपा)
40- दासुया- अमरजीत सिंह (भाजपा)- रमेश चंदर डोगरा (कांग्रेस)

41- उरमार- संगत सिंह (कांग्रेस) – अरबिंदर सिंह (अकाली)
42- शाम चौरासी (एससी)- मोहिंदर कौर जोश (अकाली)- चौधरी राम लुभाया (कांग्रेस)
43- होशियारपुर – सुंदर शाम अरोड़ा (कांग्रेस)- टिकशान सूद (भाजपा)
44- चाब्बेवाल (एससी)- सोहन सिंह ठंडाल (अकाली)- डॉक्टर राज कुमार (कांग्रेस)
45- गढ़शंकर- सुरिंदर सिंह भुलेवाल रथान (अकाली)- लव कुमार गोल्डी (कांग्रेस)
46- बंगा (एससी)- तारलोचन सिंह (कांग्रेस)- मोहन सिंह (अकाली)
47- नवा शहर – गुरइकबाल कौर (कांग्रेस)- सतिंदर कौर करीहा (अकाली)
48- बालाचौर – नंद लाल (अकाली)- शिव राम सिंह (बसपा)
49- आनंदपुर साहिब- मदन मोहन मित्तल (भाजपा)- कंवर पाल सिंह (कांग्रेस)
50- रूपनगर – डाक्टर दलजीत सिंह चीमा (अकाली)- रोमेश दत्त शर्मा (कांग्रेस)
51- चमकौर साहिब (एससी)- चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस)- जगमीत कौर (अकाली)
52- खरार- जगमोहन सिंह (कांग्रेस)- उजागर सिंह (अकाली)
53- एसएएस नगर- बलबीर सिंह सिद्धू (कांग्रेस)- बलवंत सिंह रामूवालिया (अकाली)
54- बस्सी पठाना (एससी)- जस्टिस निर्मल सिंह (अकाली)- हरबंस कौर डुल्लो (कांग्रेस)
55- फतहगढ़ साहिब- कुलजीत सिंह नागरा (कांग्रेस)- प्रेम सिंह चंदूमाजरा (अकाली)
56- अमलोह- रणदीप सिंह (कांग्रेस)- जगदीप सिंह चीमा (अकाली)
57- खानना- गुरकीरत सिंह (कांग्रेस)- रंजीत सिंह तलवंडी (अकाली)
58- समराला- अमरीक सिंह (कांग्रेस)- किरपाल सिंह (अकाली)
59- सहनेवाल- शरणजीत सिंह ढिल्लन (अकाली)- विक्रम सिंह बाजवा (कांग्रेस)
60- लुधियाना पूर्वी – रंजीत सिंह ढिल्लन (अकाली)- गुरमैल सिंह पहलवान (कांग्रेस)
61- लुधियाना दक्षिणी- बलविंदर सिंह बैंस (निर्दलीय)- हकम सिंह गियापुरा (अकाली)
62- आत्मा नगर – सिमरजीत सिंह बैंस (निर्दलीय)- हीरा सिंह गबरिया (अकाली)
63- लुधियाना सेंट्रल- सुरिंदर कुमार डावर (कांग्रेस)- सतपाल गोसाईं (भाजपा)
64- लुधियाना पश्चिमी- भारत भूषण आशु (कांग्रेस)- प्रोफेसर राजिंदर भंडारी (भाजपा)
65- लुधियाना उत्तरी- राकेश पाण्डेय (कांग्रेस)- परवीन बंसल (भाजपा)
66- गिल (एससी)- दर्शन सिंह शिवालिक (अकाली)- मल्कियत सिंह दाखा (कांग्रेस)
67- पायल (एससी)- चरणजीत सिंह अटवाल (अकाली)- लखवीर सिंह (कांग्रेस)
68- दाखा- मनप्रीत सिंह अयाली (अकाली)- जसबीर सिंह खानगुरा (जस्सी खानगुरा) (कांग्रेस)
69- रायकोट (एससी)- गुरबचन सिंह (कांग्रेस)- बिक्रमजीत सिंह (अकाली)
70- जगरांव (एससी)- एसआर कालेर (अकाली)- ईशर सिंह (कांग्रेस)
71- निहाल सिंह वाला (एससी)- राजविंदर कौर (अकाली)- ईशर सिंह (कांग्रेस)

72- भागा पुराना – महेशइंद्र सिंह (अकाली)- दर्शन सिंह बरार खोटे (कांग्रेस)
73- मोगा – जोगिंदर पाल जैन (कांग्रेस)- परमदीप सिंह गिल (अकाली)
75- जीरा- हरि सिंह (अकाली) – नरेश कुमार (कांग्रेस)
76- फिरोजपुर सिटी – परमिंदर सिंह पिंकी (कांग्रेस) – सुखपाल सिंह (भाजपा)
77- फिरोजपुर (ग्रामीण) (एससी)- जोगिंदर सिंह (जिंदू) (अकाली)- सतकार कौर (कांग्रेस)
78- जलालाबाद- सुखबीर सिंह बादल (अकाली)- हंस राज जोसन (निर्दलीय)
80- फजिलका- सुरजीत कुमार जयानी (भाजपा)- जसविंदर सिंह (निर्दलीय)
81- अबोहर- सुनील कुमार जाखड़ (कांग्रेस)- शिव लाल डोडा (निर्दलीय)
82- बल्लुआना (एससी)- गुरतेज सिंह (अकाली)- गिरिराज राजौरा (कांग्रेस)
83- लाम्बी- प्रकाश सिंह बादल (अकाली)- महेशइंदर सिंह (कांग्रेस)
84- गिद्दरबहा- अमरिंदर सिंह राजा वारिंग (कांग्रेस)- संत सिंह बरार (अकाली)
85- मालौत (एससी)- हरप्रीत सिंह (अकाली)- नाथू राम (कांग्रेस)
86- मुक्तसर- करन कौर (कांग्रेस)- कंवरजीत सिंह रोजी बरकांडी (अकाली)
87- फरीदकोट- दीप मल्होत्रा (अकाली)- अवतार सिंह बरार (कांग्रेस)
88- कोटकपूरा- मंतर सिंह बरार (अकाली)- रिपजीत सिंह बरार (कांग्रेस)
89- जैतू (एससी)- जोगिंदर सिंह (कांग्रेस)- गुरदेव सिंह (अकाली)
90- रामपुरा फुल – सिकंदर सिंह मलूका (अकाली)- गुरप्रीत सिंह कांगर (कांग्रेस)
91- भूचो मंडी (एससी) अजायब सिंह भट्टी (कांग्रेस)- प्रीतम सिंह (अकाली)
92- बठिंडा शहरी- सरूप चंद सिंगला (अकाली)- हरमिंदर सिंह जस्सी (कांग्रेस)
93- बठिंडा ग्रामीण (एससी)- दर्शन सिंह कोटफट्टा (अकाली)- मखान सिंह (कांग्रेस)
94- तलवंडी साबो- जीतमोहिंदर सिंह सिद्धू (कांग्रेस)- अमरजीत सिंह सिद्धू (अकाली)
95- माउर- जानमेजा सिंह (अकाली)- मंगत राय बंसल (कांग्रेस)
96- मनसा- प्रेम मित्तल (अकाली)- गुरप्रीत कौर (कांग्रेस)
97- सरदुलगढ़ अजीत इंदर सिंह (कांग्रेस)- दिलराज सिंह (अकाली)
98- बुधलाडा (एससी)- चतिन सिंह (अकाली)- सतपाल सिंह (कांग्रेस)

99- लहरा- राजिंदर कौर भट्टल (कांग्रेस)- सुखवंत सिंह (अकाली)
100- दिरबा (एससी)- संत बलवीर सिंह गुनास (अकाली)- अजायब सिंह (कांग्रेस)
101- सुनाम – परमिंदर सिंह ढींडसा (अकाली)- अमान अरोड़ा (कांग्रेस)
102- भदौर (एससी)- मोहम्मद सादिक (कांग्रेस)- दरबारा सिंह गुरु (अकाली)
103- बरनाला- केवल सिंह ढिल्लन (कांग्रेस)- मलकीत सिंह किट्टू (अकाली)
104- महल कलां (एससी)- हरचंद कौर (कांग्रेस)- गोबिंद सिंह (अकाली)
105- मलेरकोटला – एफ नासिरा खातून (फरजाना आलम) (अकाली)- राजिया सुल्ताना (कांग्रेस)
106- अमरगढ़ – इकबाल सिंह झुंदन (अकाली)- सुरजीत सिंह धिमान (कांग्रेस)
107- धुरी- अरविंद खन्ना (कांग्रेस)- गोविंद सिंह (अकाली)
108- संगरूर- प्रकाश चंद गर्ग (अकाली)- सुरिंदर पाल सिंह सिबिया (कांग्रेस)
109- नाभा (एससी)- साधू सिंह (कांग्रेस)- बलवंत सिंह (अकाली)
110- पटियाला ग्रामीण- ब्रह्म मोहिंद्रा (कांग्रेस)- कुलदीप कौर तोहरा (अकाली)
111- राजपुरा- हरदयाल सिंह कम्बोज (कांग्रेस)- राज खुराना (भाजपा)
112- डेरा बस्सी- एनके शर्मा (अकाली)- दीपंदर सिंह ढिल्लन (निर्दलीय)
113- घनौर- हरप्रीत कौर मुखमैलपुरा (अकाली)- मदन लाल जलालपुर (कांग्रेस)
114- सनौर – लाल सिंह (कांग्रेस)- तेजिंदरपाल सिंह संधू (अकाली)
115- पटियाला- अमरिंदर सिंह (कांग्रेस)- सुरजीत सिंह कोहली (अकाली)
116- समाना – सुरजीत सिंह रखड़ा (अकाली)- रनिंदर सिंह (कांग्रेस)
117- शुतराना (एससी)- वनिंदर कौर लूम्बा (अकाली)- निरमल सिंह (कांग्रेस)
Source: jansatta.com

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.