16 मार्च को कैप्टन अमरिंदर सिंह लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
loading...


पंजाब की सत्ता में दस साल बाद  कांग्रेस की वापसी हो गई है. कैप्टन अमरिंदर सिंह 16 मार्च को पंजाब सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं,कांग्रेस विधायकों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधायक दल का नेता चुन लिया है.
राजभवन में राज्यपाल वीपी बदनौर से मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ’16 मार्च को सीएम पद की शपथ लूंगा.’  इससे पहले राजभवन पहुंच कर कैप्टन अमरिंदर ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया.
इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें पार्टी प्रभारी आशा कुमारी भी मौजूद रहीं. इस दौरान कैप्टन को विधायक दल का नेता चुना गया.
गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस ने पंजाब में जबरदस्त जीत हासिल की है. अकाली दल-बीजेपी गठबंधन को जहां सिर्फ 18 सीटें मिलीं, वहीं कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली है.

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.