यूएई में भारतीय की लगी 12 करोड़ की लॉटरी, कहा- अब अपने देश लौटकर चुकाउंगा सभी का कर्ज
यूएई में एक भारतीय ने 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली है। अबू धाबी में 33 साल के प्रवासी भारतीय श्रीराज कृष्णन केरल के रहने वाले हैं। कृष्णन की किस्मत रातोंरात पलट गई जब उसकी 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की लॉटरी निकल आई। कृष्णन ने अबू धाबी में बिग टिकट ड्रा की बीते रविवार(5 मार्च) को हुई घोषणा में करीब 7 मिलियन दिरम जीत लिए जिनकी कीमत भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 12,71,70,000 हुई। वहीं विदेशी मीडिया के मुताबिक लॉटरी जीतने से खुश कृष्णन ने कहा- “जब मुझे बिग टिकट से फोन आया तो एक मिनट को तो विश्वास नहीं हुआ कि मैंने यह इनाम जीत लिया है। मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मैं जीत चुका हूं।” वहीं कृष्णन ने आगे कहा कि मुझे अब यकीन हो गया है कि मेरा लकी नंबर 44698 है। गौरतलब है कि कृष्णन पिछले 9 सालों से यूएई में काम कर रहे हैं।




विदेशी मीडिया खलीज टाइम्स के मुताबिक कृष्णन शिपिंग कोर्डिनेटर का काम करते हैं। वहीं कृष्णन नियमित रूप से लॉटरी टिकट खरीदते रहते हैं, लेकिन उनकी किस्मत का ताला अब जाकर खुला है। इससे पहले कभी उन्होंने लॉटरी नहीं जीती थी। साथ ही कृष्णन ने यह भी बताया कि यह उनकी आखिरी कोशिश थी। इस बार जब उन्होंने टिकट खरीदा तो फैसला कर लिया था कि यह उनकी आखिरी कोशिश होगी। वाकई में कहा जा सकता है कि यह उनका आखिरी टिकट ही था लेकिन इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया।
कृष्णन एक महीने में लगभग 1,09,000 रुपये कमा लेते हैं। वहीं कृष्णन ने यह भी बताया कि अब उनकी प्राथमिकता भारत में अपने घर लौटकर कर्ज चुकाने का होगा। हालांकि कृष्णन और उनकी पत्नी दोनों ही चाहते हैं कि वे अमीरात में रहकर ही काम करें। कृष्णन ने कहा- “हम क्यों यह देश छोड़ें जहां हम भाग्यशाली बने। मैं एक परिपक्व व्यक्ति हूं जो जमीन से जुड़ा रहना चाहता है।
Source:jansatta.com

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.