जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, 4-5 के छिपे होने की आशंका
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि एक आतंकी को मार गिराया गया है, जबकि अभी भी 4-5 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुठभेड़ पुलावामा के पढगमपोरा में चल रही है। 130 बटालियन सीआरपीएफ, 55 राष्ट्रीय रायफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( SOG) के जवान संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन ने मुठभेड़ के चलते बानिहाल से श्रीनगर तक की रेल सेवा को बंद कर दिया है। दरअसल एक रेलवे स्टेशन मुठभेड़ स्थल के करीब ही है।

Source: jansatta.com

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.