तुलसी की एक पत्ती से शरीर बनेगा मजबूत, पाचन शक्ति होगी ठीक, जानें इसके अन्य फायदे





तुलसी का पौधा हवा में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करता है। इसकी सुगंध श्वास संबंधी कई रोगों से बचाती है। तुलसी की एक पत्ती रोज सेवन करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
पाचन शक्ति में लाभदायक
तुलसी की पत्तियों को पीसकर इसका रस पीने से पाचनशक्ति ठीक होती है और पेट के रोग दूर होते हैं। जुकाम-सर्दी व थकावट में तुलसी के पत्ते चाय के साथ सेवन करने से सर्दी, जुकाम व थकान संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।
खुजली में फायदा : तुलसी के रस के दो चम्मच पीने से खुजली मिट जाती है।
तुलसी की सूखी पत्तियां भी आती हैं काम
सौंदर्य निखारे
तुलसी की सूखी पत्तियों को पीसकर उबटन लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और झाइयां दूर होती हैं। 
रतौंधी में फायदेमंद
तुलसी की पत्तियों का रस 15 दिन तक दो बूंद नेत्रों में डालने से रतौंधी में आराम मिलता है। 

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.